मिसल पाव

on

मिसल पाव महाराष्ट्र, भारत का एक लोकप्रिय मराठी व्यंजन है। इसके लिए मुख्य सामग्री मिसल है जो अंकुरित मोठ (मटकी) से बनी एक मसालेदार तरी है, और पाव है। इसे फ़ार्सन, प्याज ओर धनिये के पत्ते से गार्निश किया जाता है।

मिसल पाव के कई प्रकार हैं जो उन स्थानों पर आधारित हैं जहाँ इसे बनाया जाता है। पुनेरी मिसल, नाशिक मिसल और एकदम तीखा कोल्हापुरी मिसल जैसे प्रकार है। मिसल के अनूठे स्वाद का मुख्य रहस्य गोदा मसाला है। कई मसालों से बना एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन मसाला जिसमें कुछ भुने हुए, कुछ सूखे और कुछ तेल में तला हुए मसाले होते है।

नीचे मेरी मिसल पाव की रेसिपी है। अपेक्षा है कि आप को यह पसंद आऐगा।

लोगों के लिए
तैयारी का समय१५ मिनट
पकाने का समय३०-३५ मिनट

सामग्री:

  1. मटकी / मोठ – २०० ग्राम
  2. प्याज (बड़ा) कटा हुआ – २
  3. टमाटर (बड़ा) कटा हुआ – १
  4. अदरक कटा हुआ – १ इंच
  5. लहसुन – ४-५ कलिया
  6. कुकिंग ऑयल – ६-७ बड़े चम्मच
  7. धनिया पाउडर – १ बड़ा चम्मच
  8. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – २ बड़े चम्मच
  9. हल्दी पाउडर – १ छोटा चम्मच
  10. गोदा मसाला / गरम मसाला – १ १/२ बड़ा चम्मच
  11. सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ – १/४ कप
  12. धनिया पत्ती – मुट्ठी भर
  13. नमक स्वादअनुसार

सामग्री (गार्निश के लिए):

  1. कटा हुआ प्याज – १-२
  2. कटा हरा धनिया – मुट्ठी भर
  3. नींबू कटा हुआ – १
  4. फरसान – २०० ग्राम

तरीका:

  1. अंकुरित मोठ को प्रेशर कुकर में ले और १ गिलास पानी डाले। इसमें १/२ छोटा चम्मच नमक और हल्दी मिलाएं। मध्यम आंच पर १-२ सीटी आने तक पकाएं। ओवरकुक न करें।
  2. कद्दूकस किए हुए नारियल को भूरा होने तक भूनें और एक तरफ रख दें।
  3. पैन में २ टेबलस्पून कुकिंग ऑयल डालकर प्याज़, अदरक, लहसुन डालें और प्याज को हल्का भूरा होने तक भूनें।
  4. टमाटर डालकर मध्यम आंच पर ४-५ मिनट तक या टमाटर के नरम होने तक पकाएं।
  5. पकने के बाद इसे ठंडा होने दें और मिक्सर जार में डालें। भुना हुआ नारियल डाले और पीस कर पेस्ट बनाए।
  6. पैन में ४-५ बड़े चम्मच तेल और पेस्ट डालें। फिर धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गोडा मसाला और नमक डालें। यदि आपके पास गोडा मसाला नहीं है, तो गरम मसाला भी डाल सकते है। जब तक मिश्रण से तेल अलग न हो जाए तब तक पेस्ट और मसाले को भूनें।
  7. मिश्रण में उबले हुए मोठ को मिलाएं। इसमें लगभग ३ गिलास पानी डालें। सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर ७-१० मिनट तक पकाएं।
  8. पकने के बाद इसे कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें।
  9. पाव, फरसान (मिक्सचर), कटे हुए प्याज और नींबू के साथ गरमा गर्म परोसें।
मिसल पाव
गरमा गरम मिसल पाव परोसा हुआ
मिसल पाव
गरमागरम मिसल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *