भारत में आसान मसालेदार चटनीयाँ लगभग ५०० ई. पु. से बनाई जाती है। इस खाने को संरक्षित करने की कला रोमन और अंग्रेजों को भारतीय उपमहाद्वीप से हासिल हुई है। भारतीय किसी भी चीज से चटनी बना सकते है। नीचे मेरी पुदीने की चटनी की रेसीपी आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हुँ। उम्मीद है आपको ये पसंद आएगी।
सामग्री:
- पुदीने के पत्ते – १ कप
- धनिया के पत्ते – १ कप
- हरी मिर्च – १-२
- अदरक – १ इंच
- दही – २-३ बड़े चम्मच
- नींबू का रस – १ बड़ा चमचा
- नमक – स्वाद अनुसार
तरीका:
एक मिक्सर जार में पुदीने के पत्ते, धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक, दही, नींबू का रस औेर नमक डाल कर पेस्ट की तरह पीस लें। चाहे तो पतला करने के लिए थोडा पानी भी मिला सकते है।