पालक पनीर

on

पलक और पनीर दोनों बहुत ही पौष्टिक होते हैं। पालक एक बहुत ही पोषक तत्व से भरपूर सब्जी है। यह आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड और कैल्शियम से भरपूर है। हमारे पिछले दो व्यंजनों की तरह, पालक की उत्पत्ति लगभग २००० साल पहले प्राचीन फारस में हुई थी। ऐसा माना जाता है कि पालक चीन और नेपाल के रस्ते भारत आया।

१९३१ से प्रसिद्ध कॉमिक और कार्टून “पोपोई – द सैलर मैन” में पलक को दिखाया गया है जहा यह मुख्य पात्र पॉपॉय को पालक पसंद है और पालक से भरा टिन खाने के बाद उसे कॉमिक में नकारात्मक पात्रों से लड़ने के लिए तुरंत ताकत मील जती है।

नीचे मेरी पालक पनीर की रेसिपी है। आशा है कि आपको ये पसंद आएगी।

लोगों के लिए
तैयारी का समय१० मिनट
पकाने का समय२०-२५ मिनट

सामग्री:

  1. पालक धोया और छना हुआ – २५० ग्राम
  2. पनीर क्यूब्स में कटा हुआ – १५०-२०० ग्राम
  3. मीडियम प्याज बारीक कटा हुआ – २
  4. मीडियम टमाटर पिसा हुआ – १
  5. हरी मिर्च बारीक कटी हुई – २
  6. लहसुन की कलियाँ – ४
  7. तेल – २-३ बड़े चम्मच
  8. तेज पत्ता – १-२
  9. लौंग – २
  10. हरी इलायची – १
  11. जीरा – १ छोटा चम्मच
  12. साबुत काली मिर्च – १ छोटा चम्मच
  13. धनिया पाउडर – १ बड़ा चम्मच
  14. हल्दी – १/२ छोटा चम्मच
  15. गरम मसाला – १ छोटा चम्मच
  16. हिंग – चुटकी भर
  17. नमक – स्वादअनुसार

तरीका:

  1. २-३ मिनट के लिए उबलते पानी में पालक को पकाएँ। फिर पालक को तुरन्त ठंडे पानी में डाल दें। ठंडा हो जाने पर, पलक का पेस्ट बनाएं और एक तरफ रख दें।
  2. मिक्सर जार में लहसुन, लौंग, हरी इलायची, जीरा, काली मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डालें और एक स्मूथ पेस्ट बनाएं।
  3. मध्यम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें और पनीर के टुकड़ों को हल्का भूनें और एक तरफ रख दें।
  4. फिर तेल में तेज पत्ता, हींग, हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज डालें और प्याज को हलका कलर आने तक पकाएं। फिर मसाले का पेस्ट डालें। प्याज़ और पेस्ट को तब तक भूनें जब तक कि आपको मसालों की खुशबू आने लगे और तेल पेस्ट से अलग हो जाए।
  5. इसके बाद टमाटर की प्यूरी और नमक डालें और लगभग ३-४ मिनट तक पकाएँ और फिर इसमें पालक का पेस्ट डालें। इसमें पनीर क्यूब्स को डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। लगभग १ कप उबलता पानी या आवश्यकता के अनुसार डालें और ५-७ मिनट पकाएँ।
  6. अपनी पसंदीदा रोटी या चावल के साथ गरमा गरम परोसें।

सुझाव: पलक का रंग बरकरार रखने के लिए आप पालक में १ छोटा चम्मच चीनी मिला सकते हैं।

पालक पनीर
गरमा गरम पालक पनीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *