चिकन टिक्का

on

ऐसा माना जाता है कि मुगल शासनकाल के दौरान भारत में चिकन टिक्का का जनम हुआ था। यह जल्दी ही पूरे उप-महाद्वीप या वर्तमान भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में फैल गया। भारत में फारसियों और मुगलों द्वारा चिकन को मैरिनेट करके पकाने की तकनीक शुरू की गई थी।

आमतौर पर मैरिनेट को दही में तैयार किया जाता था और चिकन के बिना हड्डी वाले टुकड़े को अंगीठी पर सेक कर पकाया जाता था। टिक्का या तुर्की में टिक्क या अजरबैजानी में टिकू एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ टुकड़े होता है।

नीचे चिकन टिक्का की मेरी रेसिपी है। आशा है कि आप इसे पसंद करेंगे।

लोगों के लिए
तैयारी का समय१०-१५ मिनट
मैरिनेशन का समयकम से कम ३० मिनट
पकाने का समय२५-३० मिनट

सुझाव: आप जीतना ज्यादा समय मैरिनेट करेंगे, टिक्के का स्वाद उतना अच्छा होगा।

सामग्री:

  1. चिकन के ब्रेस्ट – ५०० ग्राम
  2. मोटा दही / टंगा हुआ दही – १/२ कप
  3. सरसों का तेल – २ बड़े चम्मच
  4. अदरक लहसुन का पेस्ट – १ १/२ बड़े चम्मच
  5. बेसन – १ बड़ा चम्मच
  6. काली मिर्च का पाउडर – १/२ छोटा चम्मच
  7. काश्मीरी लाल मिर्च का पाउडर – २ बड़े चम्मच
  8. कसूरी मेथी – १/२ छोटा चम्मच
  9. नमक – स्वाद अनुसार

तरीका:

  1. मिक्सिंग बाउल या बड़े बर्तन में दही को डालें, और लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, बेसन, अदरक लहसुन का पेस्ट और सरसों का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  2. मिश्रण में चिकन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं और इसे कम से कम आधे घंटे के लिए मैरीनेट करें। जितना अधिक आप मैरीनेट करते हैं, स्वाद बेहतर होता है।
  3. एक स्किवर स्टिक पर चिकन के ३-४ टुकड़े जोड़ें। आप स्किवर स्टिक के लंबाई के अनुसार चिकन के टुकड़ों की संख्या को जोड़ या कम कर सकते हैं।
  4. ओवन में ग्रिल करने पर चिकन को २५-३० मिनट के लिए सबसे ऊपरी रैक पर ग्रिल करें। बीच-बीच में चिकन को घुमाते रहें।
  5. यदि पैन पर ग्रिल कर रहें है, तो २०-२५ मिनट के लिए ग्रिल करें। बीच-बीच में चिकन को घुमाते रहें।
  6. इसे प्याज, नींबू और पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

नोट: यदि एक ओवन में लकड़ी के स्किवर स्टिक का उपयोग करते हैं, तो कृपया उपयोग से पहले इसे कम से कम ३० मिनट के लिए पानी में भिगोना सुनिश्चित करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *