अन्य चटनी के विपरीत, जिसे स्नैक्स के साथ परोसा जा सकता है, सैंडविच चटनी को सैंडविच या विशेष रूप से बॉम्बे ग्रिल सैंडविच के साथ परोसा जाता है। हालांकि चटनी का उद्देश्य सैंडविच के साथ परोसा या उसपे लगाया जाना है, फिर भी आप स्वाद बढ़ाने के लिए इसे कई मसालेदार स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं। नीचे सैंडविच ग्रीन चटनी की मेरी रेसिपी है। अपेक्षा है कि आप को यह पसंद आऐगा।
सामग्री:
- धनिया पत्ती – १ कप
- पुदीने के पत्ते – १ कप
- हरी मिर्च- १-२
- अदरक – १ इंच
- जीरा पाउडर – १/२ बड़ा चम्मच
- अमचूर – 1 बड़ा चम्मच
- नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
तरीका:
मिक्सर जार में धनिया और पुदीना की पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, अमचूर, नींबू का रस और नमक डालें। चटनी बनाने के लिए थोड़ा पानी डालें और पीस लें। आवश्यकता हो तो और पानी डालें। सैंडविच ब्रेड के अंदरूनी हिस्से पर चटनी लगाएं और अपना सैंडविच तैयार करें। इसके अलावा, इसे गर्म बॉम्बे टोस्ट सैंडविच के साथ परोसें।