धनिये की चटनी भारतीय घरों में पाई जाने वाली सबसे आम चटनी है। इसे कई स्नैक्स के साथ परोसा जाता है। यह एक तरह की पारंपरिक चटनी है। नीचे धनिये की चटनी की मेरी रेसिपी है। अपेक्षा है कि आप को यह पसंद आऐगा।
सामग्री:
- धनिये की पत्ती – १ कप
- लहसुन – २-३ कलियाँ
- हरी मिर्च – १-२
- अदरक – १/२ इंच
- छोटा टमाटर – १
- नमक स्वादानुसार
तरीका:
मिक्सर जार में धनिया पत्ता, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, टमाटर और नमक डालें। थोड़ा पानी डालें। चटनी बनाने के लिए एक साथ पीसें। आवश्यकता होने पर और पानी डाल सकते हैं।